Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में ओवैसी के आवास पर हुआ पथराव, उन्होंने कहा- 2014 के बाद से ऐसा चौथी बार हुआ

short by अनुज श्रीवास्तव / on Monday, 20 February, 2023
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के अशोका रोड (दिल्ली) स्थित आवास पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव किया जिसमें उनके घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए। ओवैसी ने मामले में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके आवास पर 2014 के बाद से हुआ यह चौथा हमला है। बकौल ओवैसी, यह चिंताजनक है कि ऐसा तथाकथित 'हाई सिक्योरिटी' ज़ोन में हुआ।