'अल्लाह से मुझे 4 शादियों की इज़ाज़त मिली है' पत्नी के सामने टीवी पर बोले पाक ऐक्टर; हुए ट्रोल
पाकिस्तानी ऐक्टर दानिश तैमूर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह नैशनल टीवी पर अपनी पत्नी के सामने कहते दिखे कि उन्हें अल्लाह ने 4 शादी करने की इज़ाज़त दी है। उन्होंने कहा, "मैं कर नहीं रहा हूं वह अलग बात है लेकिन इसे मुझसे कोई नहीं छीन सकता।" दानिश को उनके बयान को लेकर ट्रोल किया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


