Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्यों बांके बिहारी मंदिर में नहीं लगी है कोई घंटी और क्यों भगवान के हाथ में नहीं है बांसुरी?

short by अपर्णा / on Wednesday, 27 November, 2024
वृंदावन (उत्तर प्रदेश) के बांके बिहारी मंदिर में एक भी घंटी नहीं लगाई गई है। मान्यता है कि मंदिर में भगवान कृष्ण का बालरूप विराजमान है और घंटियों की आवाज़ से बच्चे चौंक जाते हैं या परेशान हो जाते हैं। वहीं, उपासक मानते हैं कि बालकृष्ण के हाथ बेहद कोमल हैं इसलिए उनके हाथ में रोज़ाना बांसुरी नहीं पकड़ा सकते।