Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

किस करने से जा सकती है मेरी जान: अपनी बीमारी MCAS का खुलासा करते हुए यूएस की टिकटॉक यूज़र

short by Monika sharma / on Saturday, 5 October, 2024
अमेरिकी टिकटॉक यूज़र कैरोलिन के मुताबिक, उसे मास्ट सेल ऐक्टिवेशन सिंड्रोम (एमसीएएस) है जिसमें किस करने से जान भी जा सकती है। उसने भावी पार्टनर के लिए किस से '24-घंटे पहले एलर्जी वाली चीज़ें न खाने' और उससे '2-घंटे पहले कुछ न खाने' जैसे नियम बनाए हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, उसकी कोशिकाएं चीज़ों को गलत तरीके से पहचानती हैं।
read more at Hindustan Times