Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्या है इज़रायल की सीक्रेट यूनिट 8200 जिसने लेबनान में कथित तौर पर किया पेजर अटैक?

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 19 September, 2024
इज़रायल की सीक्रेट यूनिट-8200 देश के रक्षा बलों में सबसे बड़ी एकल सैन्य इकाई है और यह कथित तौर पर लेबनान में हुए पेजर अटैक में शामिल है। यह कथित तौर पर ईरानी परमाणु सेंट्रीफ्यूज़ को निष्क्रिय करने वाले स्टक्सनेट वायरस हमले में शामिल थी। बकौल रिपोर्ट्स, इसने 2018 में ऑस्ट्रेलिया-यूएई फ्लाइट पर आईएस के हमले को विफल किया था।