Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हमेशा से एक करीबी और बहुमूल्य साझेदार रहा है भारत: मालदीव के राष्ट्रपति मुइज़्ज़ू

short by रघुवर झा / on Saturday, 10 August, 2024
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू ने शनिवार को कहा कि भारत हमेशा से मालदीव का एक करीबी और बहुमूल्य साझेदार रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी उनके देश को ज़रूरत पड़ी है तब भारत ने हर तरह की सहायता प्रदान की है। इससे पहले भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू से मुलाकात की थी।