वी साइंसेज़ इंवेस्टमेंट्स ने ₹212 करोड़ में बेची गोदरेज ऐग्रोवेट की 1.4% हिस्सेदारी
टेमासेक होल्डिंग्स की वी साइंसेज़ इंवेस्टमेंट्स ने खुले बाज़ार लेनदेन के माध्यम से गोदरेज ऐग्रोवेट में अपनी 1.4 प्रतिशत हिस्सेदारी ₹785.13 प्रति शेयर की औसत से ₹212.77 करोड़ में बेच दी है। गोदरेज ऐग्रोवेट में वी साइंसेज़ इंवेस्टमेंट्स की हिस्सेदारी घटकर 6.36 प्रतिशत रह गई है। गौरतलब है, टेमासेक होल्डिंग्स सिंगापुर की सरकारी मल्टीनैशनल इंवेस्टमेंट फर्म है।
read more at Moneycontrol हिंदी


