Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कौन हैं चंद्रभानु पासवान जिन्हें मिल्कीपुर सीट के उप-चुनाव में BJP ने बनाया अपना उम्मीदवार?

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 14 January, 2025
अयोध्या (यूपी) की मिल्कीपुर विधानसभा सीट के उप-चुनाव में उम्मीदवार बनाए गए चंद्रभानु पासवान रूदौली से दो बार ज़िला पंचायत सदस्य रहे हैं। पेशे से वकील चंद्रभानु का परिवार कपड़े के व्यवसाय से जुड़ा व उनकी पत्नी कंचन पासवान अभी ज़िला पंचायत सदस्य है। उनका मुकाबला अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे व सपा उम्मीदवार अजीत प्रसाद से है।