Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

मुंबई में गावस्कर द्वारा इस्तेमाल नहीं किया गया प्लॉट रहाणे को हुआ आवंटित

short by ऋषि राज / on Tuesday, 24 September, 2024
महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के बांद्रा में 21,348 वर्ग फुट का प्लॉट अजिंक्य रहाणे को खेल सुविधा विकसित करने के लिए आवंटित किया है। यह प्लॉट रहाणे को 30-साल के लिए ₹4.88 करोड़ के प्रीमियम और मौजूदा दरों पर किराए पर दिया गया है। यह प्लॉट पहले सुनील गावस्कर को आवंटित किया गया था जिसका इस्तेमाल उन्होंने नहीं किया था।
read more at Hindustan Times