अमेरिका में स्वामी नारायण मंदिर में की गई तोड़फोड़, भारत ने कहा- जघन्य अपराध पूरी तरह से अस्वीकार्य
न्यूयॉर्क (अमेरिका) के मेलविल में स्वामी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई है और मंदिर की दीवारों पर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विरोधी नारे लिखे गए। न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्यिक दूतावास ने कहा, "यह हमला पूरी तरह से अस्वीकार्य है...इस जघन्य कृत्य के अपराधियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई के लिए अमेरिकी लॉ एनफोर्समेंट अधिकारियों के सामने मामला उठाया है।"


