Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बेटी ने की लव मैरिज तो उसे ससुराल से ही किडनैप कर ले गए राजस्थान में घरवाले, घटना CCTV में कैद

short by खुशी / on Wednesday, 17 September 2025
उदयपुर (राजस्थान) में बेटी की लव मैरिज से नाराज़ उसके घरवालों द्वारा दिनदहाड़े ससुराल में घुसकर बेटी को किडनैप किए जाने का मामला सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में 2 कारों में सवार करीब 10 लोग ससुराल से युवती को खींचकर साथ ले जाते दिखे। युवती के पति ने थाने में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है।