फ्रांस की सेना से ट्रेनिंग लेकर लौटे 1700 यूक्रेनी सैनिक युद्ध छोड़कर भागे: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन की 155वीं मैकेनाइज़्ड ब्रिगेड के 5800 में से 1700 सैनिक युद्ध छोड़कर भाग गए हैं। बकौल रिपोर्ट, इन सैनिकों को फ्रांस की सेना ने पश्चिमी यूक्रेन, फ्रांस और पोलैंड जैसी जगहों पर ट्रेनिंग दी थी और इनके पास पश्चिमी देशों के कई विशिष्ट हथियारों को चलाने की ट्रेनिंग थी। फरवरी 2022 से रूस-यूक्रेन युद्ध जारी है।
read more at हिन्दुस्तान


