Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टेस्ट क्रिकेट में लक्ष्मण को हेड कोच बनाने की अटकलों को BCCI ने किया खारिज, दी प्रतिक्रिया

short by शुभम श्रीवास्तव / on Sunday, 28 December 2025
टेस्ट क्रिकेट में गौतम गंभीर को हटाकर वीवीएस लक्ष्मण को टीम इंडिया का हेड कोच बनाए जाने की अटकलों पर बीसीसीआई ने विराम लगाया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इन खबरों को बेबुनियाद बताते हुए कहा, "लक्ष्मण से कोई बातचीत नहीं हुई है।" दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में भारत की हार के बाद ये अटकलें तेज़ हुई थीं।
read more at Hindustan Times