ममता ने पार्टी कार्यकर्ताओं को जारी किया 'अर्जेंट मेसेज', कहा- हम सूर्यास्त के बाद जीतेंगे
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने काउंटिंग एजेंट्स और पार्टी उम्मीदवारों को 'अर्जेंट मेसेज' जारी कर उन्हें मतगणना केंद्रों को न छोड़ने को कहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, "निराश न हों…सूर्यास्त के बाद जीत पक्की है।" उन्होंने दावा किया कि कई जगहों पर मतगणना रोकी गई और टीएमसी वास्तव में 100 से अधिक सीटों से आगे है।
read more at X


