Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'मार्को' फेम ऐक्टर उन्नी मुकुंदन ने फैन से की 'बदसलूकी', फोटो लेने पर फोन छीनकर जेब में रखा

short by अपर्णा / on Monday, 24 February, 2025
'मार्को' फिल्म फेम ऐक्टर उन्नी मुकुंदन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने फैन से 'बदसलूकी' करते दिख रहे हैं। दरअसल, युवक उन्नी के साथ चलते हुए उनकी फोटो लेने की कोशिश करता है तभी ऐक्टर उसका फोन छीनकर अपनी जेब में रखकर गुस्से में चल देते हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है।