'जाट' को लेकर सनी देओल व रणदीप हुड्डा पर हुई FIR, धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप
जालंधर (पंजाब) में फिल्म 'जाट' में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर ऐक्टर सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत सिंह व डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। फिल्म में ईसाई समुदाय के लोगों ने ईसा मसीह के अपमान का आरोप लगाया है। इसको लेकर पुलिस कमिश्नर के ऑफिस के बाहर लोगों ने प्रदर्शन भी किया था।
read more at Times Now नवभारत


