गुरुग्राम पुलिस ने किया वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़, गाड़ियां तोड़कर बेचते थे पुर्ज़े
गुरुग्राम पुलिस ने 8 वाहन, 2 देसी पिस्तौल और 2 मास्टर चाबियों के साथ वाहन चोर गैंग के 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम पुलिस के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर संदीप कुमार के अनुसार, गिरोह ने हाल ही में दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान से दर्जनों गाड़ियां चुराई थीं। बकौल पुलिस, आरोपी गाड़ियों को तोड़कर उनके पुर्ज़े अलग-अलग राज्यों में बेचते थे।
read more at हिन्दुस्तान


