Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को आर्म्स ऐक्ट केस में हुई 7 साल की जेल

short by पल्लवी श्रीवास्तव / on Saturday, 1 August, 2026
बेगूसराय (बिहार) के एमपी-एमएलए कोर्ट ने पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा को आर्म्स ऐक्ट मामले में दोषी करार देते हुए 7 साल जेल की सज़ा सुनाई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मुज़फ्फरपुर बालिका गृह यौन-शोषण मामले में 2018 में सीबीआई ने वर्मा के आवास पर छापेमारी कर अवैध हथियार बरामद किए थे।