जयपुर की सेंट्रल जेल से फिल्मी अंदाज़ में दीवार फांदकर 2 कैदी हुए फरार, विशेष टीम गठित
जयपुर (राजस्थान) के सेंट्रल जेल से शनिवार सुबह दो कैदी फिल्मी अंदाज़ में फरार हो गए। दोनों अंधेरे में जेल की पिछली दीवार के पास पानी के पाइप का सहारा लेकर ऊपर चढ़े और दीवार फांदकर फरार हो गए। सुबह काउंटिंग के समय उनके गायब होने की जानकारी मिली। दोनों को ढूंढने के लिए विशेष टीम गठित की गई है।
read more at ABP न्यूज़


