किस आतंकी कैंप में दी गई थी पहलगाम आतंकी हमले के हमलावरों को ट्रेनिंग?
सेना ने बताया है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में ध्वस्त किए गए 9 आतंकी ठिकानों में शामिल मुज़फ्फराबाद स्थित सवाई नाला कैंप में पहलगाम आतंकी हमले के हमलावरों को ट्रेनिंग दी गई थी। बकौल सेना, यह कैंप एलओसी से 30 किलोमीटर दूर है और यह लश्कर-ए-तैयबा का ट्रेनिंग सेंटर था।
read more at हिन्दुस्तान


