Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

राजस्थान में भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अब मृत कर्मचारी की बहू को भी मिलेगी अनुकंपा नौकरी

short by Rishi Raj / on Thursday, 13 August, 2026
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने मृत सरकारी कर्मचारियों के परिवारों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के कर्मचारी की मौत होने पर उसके बेटे-बेटी के साथ बहू को भी अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी मिल सकेगी। जयपुर में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी गई है जिसे विधानसभा में भी रखा जाएगा।