Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

तिरुवनंतपुरम इंटरनैशनल एयरपोर्ट को ईमेल पर मिली बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी जारी

short by प्रियंका तिवारी / on Sunday, 27 April, 2025
केरल के तिरुवनंतपुरम इंटरनैशनल एयरपोर्ट को रविवार को ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एयरपोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, बम निरोधक दस्ते को तैनात कर सभी टर्मिनलों की जांच की जा रही है। गौरतलब है, इसके पहले शनिवार को तिरुवनंतपुरम के कई होटलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।
read more at Hindustan Times