Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

स्वीडिश कंपनी ने AI मॉडल अपनाकर की थी 700 कर्मियों की छंटनी, अब दोबारा कर रही भर्तियां

short by रुखसार अंजुम / on Monday, 19 May, 2025
स्वीडन की फिनटेक कंपनी क्लार्ना ने 2022 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मॉडल अपनाकर 700 कर्मचारियों की छंटनी की थी। हाल ही में कंपनी ने निकाले गए कर्मचारियों की दोबारा भर्ती करने का फैसला लिया है। कंपनी के सीईओ सेबेस्टियन सिएमियातकोव्स्की ने यह स्वीकार किया कि मानव कर्मचारियों को हटाकर एआई को प्राथमिकता देना एक गलती थी।