पाकिस्तानी ड्रोन्स ने जम्मू को बनाया निशाना, भारतीय सशस्त्र बलों ने उन्हें मार गिराया
कई पाकिस्तानी ड्रोन्स ने गुरुवार रात जम्मू को निशाना बनाया। जम्मू से सामने आए वीडियोज़ में आसमान में लाल डॉट्स दिख रहे हैं और धमाकों की आवाज़ सुनाई दे रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरे जम्मू में ब्लैकआउट व एयर सायरन बजने के बीच भारतीय सशस्त्र बलों ने ड्रोन्स को मार गिराया है। बकौल रिपोर्ट्स, एयरपोर्ट को निशाना बनाया गया।
read more at हिन्दुस्तान


