देश में पहली बार 'डिजिटल अरेस्ट' को लेकर 9 लोगों को सुनाई गई उम्रकैद की सज़ा
पश्चिम बंगाल के नदिया में एक कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले 9 साइबर अपराधियों को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। इन अपराधियों ने पिछले साल रानाघाट निवासी से ₹1 करोड़ वसूले थे। ये लोग एक बड़ी साइबर धोखाधड़ी गिरोह का हिस्सा थे जिसने अब तक देशभर के 108 लोगों से लगभग ₹100 करोड़ ठगे हैं।
read more at हिन्दुस्तान


