भारत-पाक तनाव के बीच गुजरात सरकार ने रद्द कीं अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां
भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच गुजरात सरकार ने शुक्रवार को अपने सभी कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दीं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि प्रत्येक ज़िलाधिकारी को आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रण में रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने नागरिकों से किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
read more at भाषा


