Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चोट के चलते IPL 2025 से बाहर हुए उमरान मलिक

short by रुखसार अंजुम / on Monday, 17 March, 2025
आईपीएल 2025 शुरू होने से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के तेज़ गेंदबाज़ उमरान मलिक चोटिल होने के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। केकेआर ने उनकी जगह बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ चेतन सकारिया को टीम में शामिल किया है। गौरतलब है कि केकेआर ने उमरान मलिक को ₹75 लाख में खरीदा था।