Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी में अस्पताल की 5वीं मंज़िल से कूदकर मरीज़ ने की आत्महत्या, AC डक्ट में फंसा मिला शव

short by मनीष झा / on Monday, 26 May, 2025
मध्य प्रदेश के खंडवा के सरकारी ज़िला अस्पताल में एक मरीज़ के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरीज़ का शव ज़िला अस्पताल की 5वीं मंज़िल पर बने एसी डक्ट से गिरकर दूसरी मंज़िल के एसी डक्ट में आकर फंसा हुआ मिला। अस्पताल के मुताबिक, यह मरीज़ एनीमिया की बीमारी से पीड़ित था।