Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

महाराष्ट्र में 31 साल में 80 से ज़्यादा एनकाउंटर करने वाले ACP दया नायक हुए रिटायर

short by विजेन्द्र मिश्रा / on Friday, 1 August, 2025
महाराष्ट्र में 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' नाम से मशहूर एसीपी दया नायक 31 साल की सेवा के बाद गुरुवार को रिटायर हो गए। उन्होंने 80 से ज़्यादा गैंगस्टरों को ढेर किया और एटीएस में कई महत्वपूर्ण मामलों को सुलझाया है। मुंबई क्राइम ब्रांच में तैनाती के दौरान रिटायरमेंट के दो दिन पहले ही दया नायक एसीपी पद पर पदोन्नत हुए थे।