उसकी आत्मा को सुकून मिला होगा: दोषियों को उम्रकैद की सज़ा मिलने पर अंकिता के माता-पिता
उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड में कोर्ट ने 3 दोषियों पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को उम्रकैद की सज़ा सुनाई है। कोर्ट के फैसले पर अंकिता के माता-पिता ने कहा, "हमें उम्मीद थी कि दोषियों को फांसी की सज़ा होगी लेकिन कोर्ट ने जो फैसला सुनाया है उससे हमारी बेटी की आत्मा कुछ हद तक सुकून महसूस करेगी।"
read more at ABP न्यूज़


