Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

BJP के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 93 वर्ष की आयु में हुआ निधन

short by प्रियंका वर्मा / on Tuesday, 30 September 2025
बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा का 93 वर्ष की आयु में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया है। मल्होत्रा 5 बार सांसद और 2 बार विधायक रहे थे। 1999 के आम चुनाव में उन्होंने डॉक्टर मनमोहन सिंह को हराया था। मनमोहन सिंह को इस चुनाव में करीब 30,000 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।