यूपी के नोएडा में नशे में धुत कार चालक ने 2 इंजीनियरों को कुचला, एक की हुई मौत
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में बुधवार देर रात फोर्टिस अस्पताल के पास एक तेज़ रफ्तार कार ने 2 इंजीनियरों को कुचल दिया जिनमें से एक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। बकौल पुलिस, दोनों पैदल सड़क पार कर रहे थे और तभी यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक शराब के नशे में धुत था।
read more at हिन्दुस्तान


