महादेव बेटिंग ऐप मामले में अभिनेता साहिल खान को मिली ज़मानत
महादेव बेटिंग ऐप घोटाला केस में ऐक्टर साहिल खान को मुंबई की एक अदालत ने ज़मानत दे दी है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वी एम पठाडे ने बुधवार को उनकी ज़मानत याचिका मंज़ूर कर ली, हालांकि विस्तृत आदेश अभी उपलब्ध नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार, खान ने अपनी याचिका में दावा किया कि उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है।
read more at लेटेस्ट ली


