चादरों और तौलियों के उद्योग के लिए विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है महाराष्ट्र का सोलापुर
ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध महाराष्ट्र का सोलापुर ज़िला एक औद्योगिक केंद्र भी है जो उच्च गुणवत्ता वाली चादरों और तौलियों के लिए विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है। वहीं, सोलापुर को भारत सरकार द्वारा स्मार्ट सिटीज़ मिशन में भी शामिल किया गया है। गौरतलब है कि सोलापुर को पहले सोनलपुर और संदलपुर के नाम से जाना जाता था।
read more at maharashtratourism


