Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शिकायतों वाले कागज़ों को शरीर से बांधकर रेंगते हुए एमपी में कलेक्ट्रेट पहुंचा शख्स

short by अपर्णा कुमारी / on Tuesday, 3 September, 2024
नीमच (एमपी) में एक शख्स शिकायतों-आवेदनों और सबूतों के कागज़ों की माला बनाकर शरीर से बांधकर ज़मीन पर रेंगते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच गया। एमपी कांग्रेस ने मामले का वीडियो शेयर कर कहा कि यह मोहन यादव सरकार की लाचारी को दर्शाता है। शख्स ने पहले भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच की मांग के हज़ारों आवेदन दिए थे लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।