केंद्र सरकार ने स्टारलिंक के सामने कंट्रोल सेंटर व कॉल इंटरसेप्शन से जुड़ी शर्तें रखीं
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत सरकार ने स्टारलिंक के सामने देश में एक कंट्रोल सेंटर स्थापित करने की शर्त रखी है। बकौल रिपोर्ट्स, इस कंट्रोल सेंटर के जरिए कानून-व्यवस्था की स्थिति में संवेदनशील इलाकों में संचार सेवाओं को निलंबित/बंद किया जा सकेगा। वहीं, स्टारलिंक को आधिकारिक कानून एजेंसियों को कॉल इंटरसेप्ट करने की सुविधा मुहैया कराने को भी कहा गया है।
read more at NewsBytes


