Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ब्लड शुगर जांचते समय अक्सर तीन गलतियां करते हैं लोग, डॉक्टर ने बताया सही तरीका

short by शुभम श्रीवास्तव / on Friday, 5 June, 2026
डायबिटोलॉजिस्ट डॉक्टर विपुल ने बताया कि ब्लड शुगर जांचते समय कई लोग ऐसी गलतियां करते हैं जिससे गलत रीडिंग आ सकती है। उन्होंने सलाह दी कि पहली खून की बूंद का इस्तेमाल न करें, इंडेक्स फिंगर की बजाय बीच वाली या रिंग फिंगर चुनें और खून निकालने के लिए उंगली को न दबाएं। इससे शुगर की जांच अधिक सही होगी।
read more at Hindustan Times