Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हैदराबाद में उपद्रवियों ने तोड़ी मंदिर में रखी प्रतिमा, केंद्रीय मंत्री ने की जांच की मांग

short by रुखसार अंजुम / on Monday, 14 October, 2024
हैदराबाद के मुथ्यालम्मा मंदिर से कुछ उपद्रवियों द्वारा माता की प्रतिमा निकालकर मंदिर की चौखट पर फेंकने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने मंदिर का दौरा किया और मामले की गहन जांच की मांग की है। बकौल मंत्री, हिंदू मंदिरों को सुरक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की ज़िम्मेदारी है।