रोहित शेट्टी ने 'सर्कस' इसलिए बनाई ताकि महामारी के दौरान क्रू मेंबर्स कमा सकें: लेखक
फिल्म 'सर्कस' के लेखक युनुस सजवाल ने बताया है कि निर्देशक रोहित शेट्टी ने 'सर्कस' अपने क्रू के लिए बनाई थी। उन्होंने बताया, "रोहित ने कहा था, '(कोविड-19 महामारी में) मैं 2-साल काम नहीं करूंगा...चलेगा। मेरे यूनिट वालों का घर कैसे चलेगा?' रोहित अपने सभी 500 क्रू मेंबर्स को वेतन देते थे। शूटिंग नहीं होने पर भी भुगतान करते थे।"


