बिहार में बाइक को टक्कर मारकर भाग रहे कार चालक ने की ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश
पटना (बिहार) में रविवार शाम गोलंबर आरओबी पर एक तेज़ रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। वहीं, ट्रैफिक पुलिस के जवान ने जब कार चालक को पकड़ने की कोशिश की तो चालक उसे कुचलने की कोशिश करते हुए फरार हो गया जिसमें जवान घायल हो गया। बाद में अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ लिया।
read more at हिन्दुस्तान


