घर में घुसकर यूपी पुलिस ने महिलाओं को बाल पकड़कर घसीटा, वीडियो आया सामने
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में मंगलवार रात पुलिसकर्मियों पर महिलाओं से मारपीट और अभद्रता के आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी महिलाओं को बाल पकड़कर खींचते दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो पक्षों में शराब पीने के बाद कहासुनी और पथराव हुआ था जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने छह युवकों को हिरासत में लिया।
read more at TV9 भारतवर्ष


