Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रोहित शर्मा की कप्तानी में वनडे में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन?

short by चंद्रमणि झा / on Saturday, 4 October, 2025
रोहित शर्मा ने 56 वनडे में भारत की कप्तानी की जिनमें से भारत 42 जीता, 12 हारा और एक मैच टाई जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। रोहित की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025, एशिया कप 2018 और 2023 जीता। उनकी कप्तानी में भारत वनडे विश्व कप 2023 में उप-विजेता रहा था। शुभमन गिल वनडे कप्तान बनाए गए हैं।
read more at ESPNcricinfo