नोएडा पुलिस ने विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़
नोएडा (यूपी) के सेक्टर 63 थाने की पुलिस ने विदेशों में नौकरी लगवाने और वर्क वीज़ा दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर 6 महिला समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से 24 लैपटॉप, 3 सीपीयू, एलईडी टीवी, कीबोर्ड और फर्ज़ी दस्तावेज़ बरामद किए गए हैं।
read more at भाषा


