पीएम मोदी को सर्वे में बताया गया सबसे लोकप्रिय वैश्विक नेता, जारी हुई सूची
'मॉर्निंग कंसल्ट' के सर्वे के मुताबिक, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 69% की अप्रूवल रेटिंग के साथ सर्वाधिक लोकप्रिय वैश्विक नेताओं की सूची में शीर्ष पर हैं। उनके बाद मेक्सिकन राष्ट्रपति आंद्रेस मैनुअल लोपेज़ ओब्रादोर, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई, स्विस राष्ट्रपति वियोला एमहर्ड और आयरलैंड के नेता साइमन हैरिस हैं। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का नाम टॉप-10 में है।


