अखिलेश ने बिना नाम लिए केशव प्रसाद को कहा 'कृपा प्राप्त उप-मुख्यमंत्री'; उन्होंने दिया जवाब
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को X पर लिखा, "69000 शिक्षक भर्ती मामले में यूपी के एक ‘कृपा प्राप्त उप-मुख्यमंत्री’ का बयान साज़िशाना है।" इसके बाद उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट किया, "झूठ बोलने की ऑटोमैटिक मशीन बनी सपा...पीडीए का झूठ फैला रही है।" दरअसल, मौर्य ने शिक्षक भर्ती मामले पर हाईकोर्ट के आदेश की तारीफ की थी।
read more at ABP न्यूज़


