यूपी सरकार ने परिवहन निगम में 1164 मृतक आश्रितों को नौकरी देने के प्रस्ताव को दी मंज़ूरी
उत्तर प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम में 1,164 मृतक आश्रितों को नौकरी देने के प्रस्ताव को गुरुवार को मंज़ूरी दे दी। दरअसल, सार्वजनिक उपक्रमों व निगमों में मृतक आश्रितों की नियुक्ति पर 11 जुलाई, 2003 में रोक लगा दी गई थी। गौरतलब है कि मृतक आश्रितों को नौकरी देने को लेकर कई बार कर्मचारी संगठनों ने धरना-प्रदर्शन भी किया था।
read more at हिन्दुस्तान


