Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर जयपुर के सवाई माधोपुर स्टेडियम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

short by श्वेता यादव / on Thursday, 8 May, 2025
जयपुर के सवाई माधोपुर स्टेडियम को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जयपुर के क्रीड़ा परिषद को भेजे गए धमकी भरे ईमेल में कहा गया है, "अगर हो सके तो सबको बचा लो।" ईमेल में 'ऑपरेशन सिंदूर' का भी ज़िक्र किया गया है। स्टेडियम को खाली करा लिया गया है और जांच एजेंसियां तलाशी में जुटी हैं।