हैदराबाद के राजीव गांधी एयरपोर्ट को ईमेल पर मिली बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट को शुक्रवार को ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली जिसके बाद एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस ने बताया कि ईमेल के ज़रिए चेतावनी दी गई थी कि वहां 'स्लीपर सेल' हैं और एयरपोर्ट पर विस्फोट हो सकता है लेकिन तलाशी के दौरान वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।
read more at भाषा


