Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में सीवर के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से हुई 3 साल की बच्ची की मौत

short by अपर्णा / on Wednesday, 27 November, 2024
दिल्ली के रोहिणी में खाली भूखंड में सीवर के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 3-साल की बच्ची की मौत हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि आशंका है कि बच्ची खेलते समय गड्ढे में गिरी होगी। बच्ची के परिजन के मुताबिक, विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से जलजमाव हुआ और बच्ची की मौत हुई।