रेलवे अंडरपास में भरे पानी में हरियाणा में डूबी एसयूवी, बैंक मैनेजर व कैशियर की हुई मौत
फरीदाबाद (हरियाणा) में शुक्रवार रात एक रेलवे अंडरपास में भरे पानी में महिंद्रा एक्सयूवी 700 डूबने से उसमें सवार 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान गुरुग्राम के सेक्टर-31 स्थित एचडीएफसी बैंक के मैनेजर पुण्यश्रेय शर्मा और कैशियर विराज द्विवेदी के रूप में हुई है। बकौल पुलिस, गहराई का अंदाज़ा नहीं लगने से हादसा हुआ।
read more at इंडिया टीवी


